{"_id":"57af5e0c4f1c1b352dee4688","slug":"duda-water-corporation-and-the-target-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा, जल निगम और पालिका रही निशाने पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा, जल निगम और पालिका रही निशाने पर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार मे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हरीश द्विवेदी की अगुवाई में शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हंगामेदार रही। डूडा, नगर पालिका और जल निगम जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहा। बैठक शुरू होते ही कप्तानगंज के विधायक राम प्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने पूछा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवासों के निर्माण में मनरेगा से मजदूूरी के भुगतान होगा कि नहीं। इस पर सीडीओ सोबरन सिंह ने कहा कि अभी ऐसा कोई शासनादेश नहीं आया। नगर पालिका की ओर से पचपेड़िया मार्ग के निर्माण में अनियमिता का मामला उठाते हुए गुलाब सोनकर ने कहा कि इसकी जांच के लिए गठित टेक्निकल टीम का अता पता नहीं है। वहीं एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह डूडा की ओर से कराए जा रहे कार्यों को लेकर आक्रामक दिखे।
उन्होंने कहा कि मदन सिंह के घर से रौतापार मालवीय रोड तक 412 मीटर इंटर लाकिंग रोड व सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण विधायक निधि से पूर्व में कराया जा चुका था। इसके बाद 2014 में इस पर डूडा ने फर्जी तरीके से 17 लाख रुपये का भुगतान ले लिया। डूडा के अधिकारी ने कहा 365 मीटर इंटरलाकिंग फिर से बनवाई गई है, मगर जब दुबारा जांच हुई तो एक तरफ 65 मीटर और दूसरी तरफ 95 मीटर इंटरलाकिंग रोड ही बनी मिली। इस मामले को गंभीर मानते हुए सांसद के निर्देश पर डीएम ने एक बार फिर जांच के आदेश दिए है। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के प्रतिनिधि खादिम हुसैन और हरीश सिंह ने जल निगम की ओर से रिबोर किए जाने वाले हैंड पंपो से निकले पुराने पाइपों का मामला सदन में उठाया। इस पर डीएम और सीडीओ ने एक्सईएन को पूरी रिपोर्ट देने को कहा। इसके अलावा राज्यमंत्री रामकरन आर्य के प्रतिनिधि संतराम, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि शिवपाल सिंह सहित कई लोगों ने जनहित से जुड़े मामलों को बैठक के दौरान उठाए।