फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dry crop

रुधौली के बीस गांवों में पानी की कमी से सूख रही फसल

Thu, 18 Aug 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
dry crop
कथक पुरवा में पानी के अभाव में सूखा धान की फसल। - फोटो : BASTI
रुधौली के बीस गांवों में पानी की कमी से सूख रही फसल
विज्ञापन

जेई बोले- ग्रामीणों की ओर से रास्ते में रोक दिया जा रहा पानी
बस्ती। रुधौली क्षेत्र के हनुमानगंज से खलीलाबाद तक जाने वाली नहर में पानी नहीं आ रहा है इससे करीब बीस गांव में फसल पर संकट खड़ा हो गया है। करीब 100 एकड़ फसल पानी के अभाव में सूख रही है। आरोप है कि नहर को अहिरौली गांव के पास ग्रामीणों ने रोक दिया है।
सरयू नहर खंड-छह के अवर अभियंता सुधीर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की जा रही है। 48 घंटे में पानी सभी जगह पहुंच जाएगा। रुधौली तहसील क्षेत्र के ग्राम दानूकुइयां, परसा, धनघटा, बभनी, हटवा बाजार, धौरुखोर खुर्द, महुआ, कत्थक पुरवा, गोठवा, डडवाकला, चांद चौरा, केशवापुर, पोखरमिट्टी, कानपारा, मुजैहनी, मुजहना सहित बीस गांव की करीब 100 एकड़ धान की फसल तीखी धूप से पीली पड़ गई है।
विज्ञापन

सरयू नहर खंड छह की हनुमानगंज से खलीलाबाद रजवाहा में पानी नहीं आया है। किसान कहते हैं कि विभागीय लापरवाही से फसल खराब हो रही है। कत्थकपुरवा के किसान रामकुमार ने कहा कि आशा के अनुरूप बारिश न होना, ऊपर से नहर में पानी न आने से किसान को मुट्ठी भर धान भी नहीं मिल सकेगा। क्योंकि पानी के बगैर धान की फसल पीली पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनके खेतों में पानी की जरूरत है, मगर नहर सूखी है। अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक नहर में पानी नहीं आया।
चांद चौरा के श्याम बदन सिंह ने कहा कि उनके गांव के सभी खेत सूख रहे हैं। यदि नहर में पानी नहीं आया और बारिश नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed