{"_id":"6952cb14df9e14c16a0dc384","slug":"dry-air-increased-the-discomfort-breathing-became-difficult-the-number-of-patients-increased-basti-news-c-207-1-bst1005-150279-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शुष्क हवा ने बढ़ाई तकलीफ फूल रहा दम, बढ़ गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शुष्क हवा ने बढ़ाई तकलीफ फूल रहा दम, बढ़ गए मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद
बस्ती। कड़ाके की सर्दी और शुष्क हवा के चलते लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव गले और श्वसन तंत्र पर देखने को मिल रहा है। हालत यह है कि अब केवल बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी गला जकड़ने, सांस फूलने, घबराहट और गले में दर्द जैसी समस्याओं से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में सोमवार को 789 मरीज आए। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन और चेस्ट रोग विभाग में रही। मरीजों की कतार लगी रही। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ गले में तकलीफ लिए मरीज आ रहे। जिला अस्पताल में रोजाना 50 से अधिक मरीज इस तरह की शिकायतों के साथ इलाज के लिए आ रहे हैं। बताया कि सर्दियों में हवा में नमी कम होने से गला सूख जाता है, जिससे खराश, जलन और सूजन की समस्या बढ़ जाती है।
ठंडी हवा सीधे फेफड़ों पर असर डाल रही है, जिससे सांस लेने में परेशानी और घबराहट के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी के दौरान सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
चेस्ट फिजिशियन डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज बढ़े रहे। लगातार सांस फूलने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिए हैं कि सर्दी से बचाव करें, गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ गले में मफलर डालकर रखें। संवाद