फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drunken madman attacked with an axe, arrested

Basti News: नशे में धुत सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से किया वार, गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Drunken madman attacked with an axe, arrested
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर में बुधवार रात नशे में धुत सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति की गर्दन पर वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के भतीजे की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कूरहापट्टी दरियाव निवासी हरिशंकर पांडेय किसी काम से नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवा भरतपुर गए थे। इसी बीच नशे में धुत होकर गांव का मनोज चौहान आ पहुंचा। उसकी हरिशंकर पांडेय से कहासुनी होने लगी। मनोज चौहान ने कुल्हाड़ी से हरिशंकर की गर्दन पर वार कर दिया। हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि घायल के भतीजे संदीप कुमार पांडेय की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed