फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   drone cameras to instal at booth

गड़बड़ी की आशंका वाले बूथों पर लगेंगे ड्रोन कैमरे

Wed, 09 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। तीसरे चरण में कई स्थानों पर गड़बड़ी और मारपीट की शिकायतों को लेकर
विज्ञापन
गंभीर एसपी शिवहरि मीणा ने इस बार नई पहल की है। अंतिम चरण के मतदान के लिए हाइटेक तकनीक अपनाते हुए अधिक गड़बड़ी वाले स्थानों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही एसपी ने आठ मोबाइल दस्ते का गठन किया है।

यह दस्ता मतदान केंद्रों पर बवाल की सूचना मिलने के कुछ ही देर पहुंच जाएगा और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा। बुधवार को पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जिले के कप्तानगंज, बहादुरपुर, दुबौलिया और विक्रमजोत ब्लॉक में मतदान होने हैं। तीसरे चरण में कई स्थानों पर हुए बवाल को लेकर पुलिस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

एसपी शिवहरि मीणा ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और एसओ को  सर्वाधिक गड़बड़ी की आशंका वाले मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगवाने को कहा है। ड्रोन कैमरे मुख्यालय से मिल जाएंगे। ड्रोन कैमरे वाले मतदान केंद्र और उसके आसपास सक्रिय अराजक तत्व उसकी जद में होंगे।

ऐसे में वह जरा सी भी गड़बड़ करेंगे तो वे पुलिस की पकड़ में आसानी से आ जाएंगे। इतना ही नहीं, चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अवांछनीय तत्वों से निपटने के लिए हर थाने पर दो-दो मोटरसाइकिल दस्ते मौजूद रहेंगे।

इनमें एक दस्ते में 20 बाइक शामिल होंगी। एक बाइक पर दो सिपाही अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस होंगे। किसी भी गड़बड़ी की सूचना पर कुछ ही देर में मोटरसाइकिल दस्ता पहुंच जाएगा।

हर थाना क्षेत्र में सीओ रखेंगे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जिले के सभी सर्किल के सीओ की ड्यूटी लगा दी गई है। सीओ सदर अतुल सोनकर को कप्तानगंज ब्लाक में, सीओ रुधौली एसएन सिंह को दुबौलिया ब्लाक में, सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान को बहादुरपुर ब्लाक में और सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी को विक्रमजोत की जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी अपने अपने विकास खंडों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

अंतिम चरण में दो कंपनी पीएसी लगाई गई
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। एक कंपनी पीएसी पहले से मौजूद थी, जबकि एक कंपनी पीएसी गोड़ा से मिली है।

पुलिस चुनाव सेल के प्रभारी रणधीर मिश्र ने बताया कि इस बार 66 क्लस्टर मोबाइल पुलिस दस्ते गठित किए गए है। इसके अलावा 19 इंस्पेक्टर, 82 एसआई, 1070 कांस्टेबल, एक हजार के करीब होमगार्ड और इतने ही चौकीदार और पीआरडी के जवान चुनाव में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed