फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   drivers demanstrated

वाहन चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया

Fri, 18 Dec 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वेतन में महंगाई भत्ता जोड़ने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर
विज्ञापन
राजकीय वाहन चालक महासंघ आंदोलन की राह पर हैं। वाहन चालक 27 दिसंबर तक काला फीता बांधकर काम करेंगे।

गुरुवार को पीडब्लूडी प्रांतीय खंड कार्यालय के सामने गेट मीटिंग कर वाहन चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ संरक्षक नरेंद्र देव मिश्र, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय, महामंत्री रामभारत यादव आदि ने कहा कि राजकीय वाहन चालकों को पुलिस, सचिवालय सुरक्षा दल की भांति वेतन में महंगाई भत्ते को जोड़कर दिया जाए।

वाहन रख-रखाव के लिए 500 रुपये प्रति माह वेतन में जोड़कर उपलब्ध कराया जाए और राजकीय वाहनों का बीमा वाहन अधिनियम के तहत कराया जाए। कर्मचारी नेताओं ने रिक्त पड़े वाहन चालकों के पदों पर अविलंब भर्ती कर वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

 वक्ताओं ने कहा कि यदि 27 दिसंबर तक मांगे न मानी गईं तो 28 दिसंबर को समूचे प्रदेश के राजकीय वाहन चालक एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण करेंगे और जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

आंदोलन के दूसरे दिन काला फीता बांधकर मांगो के समर्थन में आवाज बुलंद करने वालों में श्यामधर सोनी, श्यामलाल, गोपाल, हरिश्चंद्र चौधरी, चिंताहरण, रंगू यादव, कपिल, वकील सिंह, जाहिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed