फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drivers are saving toll and there is a long traffic jam on the road.

Basti News: टोल बचा रहे वाहन चालक सड़क पर लंबा जाम

Sun, 24 Nov 2024 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Drivers are saving toll and there is a long traffic jam on the road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। टोल टैक्स बचाने के लिए तमाम भारी वाहन फोरलेन छोड़कर दूसरे कई मार्गों से गुजरने लगे हैं। कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर दिन रात भारी वाहनों का तांता लगा रहता है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
फोरलेन पर बड़ेबन और चौकड़ी दो टोल प्लाजा पड़ते हैं। दोनों टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन सुनसान और नए-नए मार्गों से गुजर रहे हैं। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ेवन टोल टैक्स बचाने के लिए पालीटेक्निक चौराहे से मुड़कर साउघाट, गौरा होते हुए मनोरी होकर बडेवन फ्लाईओवर के नीचे से फोरलेन पकड़ कर कप्तानगंज मेन चौराहे से मुड़कर भिउरा (दुबौलिया) होकर रामजानकी मार्ग के रास्ते छावनी तिराहे से फोरलेन पर आते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहन व छोटे माल वाहक वाहन भी फोरलेन के छावनी फ्लाईओवर के नीचे से होकर रामजानकी मार्ग पकड़कर दुबौलिया से कप्तानगंज होकर बडेवन, मनोरी होकर पाॅलीटेक्निक चौराहा पकड़ कर फोरलेन पकड़कर गोरखपुर पहुंच रहे हैं। इससे वाहनों का चौकड़ी और बड़ेवन दोनों टोल टैक्स बच जाता है। कुछ वाहन संसारीपुर से गोकुलपुर मार्ग, महराजगंज से दुबौलिया मार्ग, विक्रमजोत से टूटी भीटी मार्ग, महुघाट से अमारी मार्ग, गणेशपुर से दुबौला मार्ग भी गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय सुदामा, संतोष सिंह, रजत ओझा, राधेश्याम यादव, विजय भान पांडेय, महेश कुमार, पवन मौर्या ने बताया कि कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed