{"_id":"6589ccfe247f19a0360467a4","slug":"driver-dies-after-being-crushed-under-tractor-trolley-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9026-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत
Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रामजानकी मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा पुलिस चौकी के पास स्थित शिव सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के सामने एक ट्राली-ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चला गया। उसी के नीचे दबकर चालक जय भारत निवासी कवलपुरा थाना लालगंज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह गन्ना क्रय केन्द्र पर गन्ना उताकर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन