फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drinking water crisis for two days; population of 10,000 in distress.

Basti News: दो दिन से पेयजल संकट, 10 हजार आबादी बेहाल

Thu, 01 Oct 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis for two days; population of 10,000 in distress.
बस्ती। शहर की करीब 10 हजार आबादी दो दिन से पेयजल संकट से जूझ रही है। जलापूर्ति ठप होने से लोगों को हैंडपंप और अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे खाना बनाने, नहाने और रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। जलकल अधिकारियों के अनुसार बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण दोनों पंप हाउस बंद हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद रेलवे स्टेशन रोड पर मंडी के पास स्थित पंप हाउस की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत के बाद पंप हाउस एक दिन चला, लेकिन इसके बाद ट्रांसफार्मर में फिर खराबी आ गई। जलकल के अनुसार ट्रांसफार्मर के एक फेज में बिजली नहीं आ रही है। वहीं, मैरिज हॉल के पास स्थित दूसरे पंप हाउस में दो दिन से अधिक वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके चलते तीन वार्डों के मोहल्ले प्रभावित हैं।
विज्ञापन

चिकटवा टोला निवासी मो. इदरीश और विकास ने बताया कि पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
----------
इन मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित
मूरलीजोत के चाईटोला और धोबी टोला के अलावा चिकटवा टोला वार्ड के खटिक टोला, जमा मस्जिद, महतर टोला और रसूल नगर में पानी की किल्लत है। इटैलिया वार्ड के भी कुछ मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटबिजली की समस्या के चलते दोनों पंप हाउस बंद हैं। एक्सईएन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। इसके बाद पंप हाउस चालू कर दिया जाएगा।-
अर्चना कुमारी, जेई, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed