फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dr. Ambedkar's struggle is an example for every generation.

Basti News: डॉ. आंबेडकर का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए मिसाल

Sun, 14 Apr 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's struggle is an example for every generation.
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिले इकाई के कार्यकर्ताओं ने केडीसी व एपीएन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नमन किया। दूसरी ओर सीएमएस स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
सीएमएस के प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश में व्याप्त छुआछूत मिटाने के लिए तमाम संघर्ष किये। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। डॉ. आंबेडकर पूरी दुनिया में अपने त्याग, समर्पण, मानवतावादी दृष्टिकोण, शोषितों के मसीहा, शिक्षा, संगठन और संघर्ष की बदौलत जाने जाते हैं।
विज्ञापन

अभाविप के जिला प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को लेकर अभाविप की स्थापना हुई है। डॉ. आंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना की वह आजीवन समाज में व्याप्त भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ते रहे। भारतीय लोकतंत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थी तथा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed