{"_id":"67f9ea8a1149436e7903035b","slug":"double-decker-bus-collides-with-truck-parked-on-highway-in-basti-two-died-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में दर्दनाक हादसा: हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, ट्रक चालक सहित दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में दर्दनाक हादसा: हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, ट्रक चालक सहित दो की मौत, सात घायल
Sat, 12 Apr 2025 09:52 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 12 Apr 2025 09:52 AM IST
सार
मृतकों में एक मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान भीमराम पुत्र रामदयाल गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है वहीं दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात विक्रमजोत कस्बे के पास एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस सीमेंट लदे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुन आसपास के लोगों मे अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायलों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के मंडेवा पतौरा निवासी सीमा खातून (40) पत्नी सिराज मोहम्मद, बिशुनपुर बसंत थाना फेनहारा निवासी रणधीर सिंह (32) पुत्र रामकिशोर, सायपुर भाटा निवासी कृष्ण नंदन (38) पुत्र सत्यदेव, परसौनी दताही निवासी रोहित सिंह (28) पुत्र चितरंजन, गोपालगंज के सलेमपुर मलाही थाना सिहवलिया निवासी मजेटर साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी, सोनेलाल साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी, यादवपुर निवासी विक्की कुमार पुत्र स्वामीनाथ के रूप में हुई। सभी की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अयोध्या के दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों में सिवान जनपद के निवासी अर्जुन पुत्र बच्चू लाल, राजस्थान के जयपुर निवासी सलमान पुत्र सलीम सहित आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। थाना अध्यक्ष छावनी, भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों में एक मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान भीमराम पुत्र रामदयाल गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है वहीं दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन