फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Double decker bus collides with trailer

Basti News: ट्रेलर से टकराई डबल डेकर बस, नेपाल की महिला की मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus collides with trailer
र्रैया सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाता एन एच आई का क्रेन
चालक सहित नौ यात्री घायल, सीतामढ़ी से आनंद बिहार दिल्ली जा रही थी बस
विज्ञापन

हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे के ब्रेकर पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया/ महराजगंज (बस्ती)। बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे पर मंगलवार को तड़के ट्रेलर से टकरा गई। हादसे नेपाल की रहने वाली महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए। बस में अधिकतर यात्री नेपाल के थे।
जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के बेला थाने से एक डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर आनंद बिहार दिल्ली जा रही थी। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे पर लगे ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। इससे पीछे चल रही यात्री बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में बैठे अधिकतर यात्री नींद में थे। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वे मौके पर पहुंचे। पुलिस व एनएचएआई को सूचना दी।
विज्ञापन

एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने सरिता (50) पत्नी राम लामा निवासी चेरु माई का स्थान वार्ड संख्या पांच थाना वर्दीबांस जनपद महोतरी नेपाल, वर्तमान पता एचएन 842 चकरपुर थाना चकरपुर जिला गुरुग्राम हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पूजा मगर (23) पत्नी सलाम मगर निवासी साट लाई नेपाल, तारा (35) पत्नी रमेश निवासी गौशाला रोड नेपाल और बस चालक राज लाल सिंह (40) निवासी हरिहरपुर सीतामढ़ी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सुशील विश्वकर्मा (36) निवासी जनकपुर धाम नेपाल, सीता विश्वकर्मा (33) पत्नी सुशील विश्वकर्मा निवासी जनकपुर धाम नेपाल, रमेश (36) निवासी बहादुर, ग्रेसी (तीन) पुत्र सलाम, प्रेम (16) पुत्र रमेश निवासी गौशाला रोड नेपाल, प्रियंका (13) पुत्री रमेश को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर घायलों को बाहर निकलवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक समेत तीनाें को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फोन के जरिये मृतका के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
...

दुर्घटना के बाद तीन घंटे परेशान रहे यात्री
हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद सुरक्षित यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। मंजिल तक जाने की व्यवस्था होने के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। बस में सवार यात्री कविजी, सनी बेला, संतोस, सुमन ने बताया कि उन लोगों का न तो पुलिस ने कोई सहयोग किया और न ही बस हेल्पलाइन से सुविधा मिली।


...

डेंजर जोन चिह्नित पर सुरक्षा की व्यवस्था नहीं

फोरलेन के जिस संसारीपुर चौराहे पर यह हादसा हुआ, वह एनएचएआई और प्रशासन ने रिकार्ड में डेंजर जोन के रूप में चिह्नित कर रखा है। उसके बाद भी इस चौराहे पर दुर्घटना को रोकने के लिए एनएचएआई, पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई। क्षेत्र के राहुल तिवारी, बब्बू तिवारी, संंतोष शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था न होने से यहां पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed