फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   don't be divert from movement: ratanbala

बहकावे में न आएं आंगनबाड़ी कर्मी: रतनबाला

Tue, 28 Nov 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
don't be divert from movement: ratanbala
बाल विकास परियोजना कार्यालय मेंहदावल बाईपास पर अपनी मांगो को लेकर धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी किसी के बहकावे में न आएं। आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। पांच दिसंबर को शास्त्री चौक पहुंचकर ताकत का अहसास कराएं। यह कहना है महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव का। मंगलवार को परशुरामपुर और विक्रमजोत परियोजना कार्यालयों पर धरनारत आंगनबाड़ी कर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं।
विज्ञापन


 प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर 22 सितंबर से अपनी 13 मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मी जिले के सभी परियोजना कार्यालयों पर धरना दे रही हैं। सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने, पेंशन देने, मेडिकल अवकाश आदि मांगों को लेकर काम बंद ,कलम बंद हड़ताल के तहत सोमवार को भी आंदोलन जारी रहा।
विज्ञापन


परशुरामपुर एवं विक्रमजोत में धरना दें रही आंगनबाडी कार्मियों के बीच पहुंची जिला अध्यक्ष ने कहा कि पांच दिसंबर को बस्ती शास्त्री चौक पर विरोध सभा में शामिल हों। कहा कि आंदोलन कमजोर पड़ा तो 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले सरकार कुछ भी देने से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पडरौना की सभा में मुख्यमंत्री ने धरना खत्म करने की अपील की जबकि संघ की मांग है कि आप अपना वायदा पूरा करें। हम धमकी से डरने वाले नहीं हैं। गौर में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशा सिंह, पूनम सिंह, रीता सिंह, दुबौलिया में चंद्र प्रभा यादव, अनीता सिंह, ऊषा चौधरी, हर्रैया में रानी सिंह, सुमन लता त्रिपाठी, सरिता देवी
के नेतृत्व में 38वें दिन धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed