फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   doctors write outer medicine

यहां डॉक्टर का सुझाव निशुल्क, दवाएं बाहर से

Wed, 10 Oct 2018 11:50 PM IST
basti
basti Updated Wed, 10 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
doctors write outer medicine
बाहर से दवा लेने के लिए लिखी गई पर्ची। - फोटो : amar ujala
बस्ती। कल्याणकारी योजनाओं में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा भी शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए जहां संसाधन उपलब्ध कराए हैं, वहीं, सरकारी अस्पतालों में जांच, दवा व इलाज निशुल्क की व्यवस्था है, मगर इस व्यवस्था को संचालित करने वाले हाथ मनमानी पर उतारू हैं। तमाम आदेश निर्देश को ठेंगा दिखाकर जिला अस्पताल में इलाज में खुलेआम मरीजों का शोषण हो रहा है। अस्पताल में दवा होने के बावजूद डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं।        
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से खचाखच थी, जो मरीज चिकित्सकों को दिखा कर लौट रहे थे, उनके हाथों में एक पर्ची थी, जिन्हें डॉक्टर ने यह निर्देश दिया था कि इस दवा को बाहर से ले लो। हाल ही में एडी हेल्थ ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन मामला सिफर रहा।  शहर की पुुरानी बस्ती निवासिनी नेहा को सिर में दर्द था। वह फिजिशियन के पास इलाज के लिए गई थी। नेहा ने कहा कि डॉक्टर ने इन्हें देखने के बाद बाहर की दवाएं लिख दी, वहीं, रामपुर निवासिनी अफजा खातून ने कहा कि वह भी दूसरे फिजिशियन को जब भी  दिखाने आती हैं, दो से चार सौ की दवा वे बाहर की लिख देते हैं। वहीं, शहर के दस वर्षीय राहुल का इलाज कराने आईं उनकी मां ने बताया कि बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा था, बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया, जिन्होंने लगभग सात सौ रुपये की दवा लिख दी। यही हाल जिला अस्पताल में तैनात कई चिकित्सकों का है, जो मरीजों का बाहर की दवा व जांच लिख रहे हैं। इस संबंध में एडी हेल्थ डॉ रंगजी दूबे ने कहा कि स्थिति से अवगत हूं, हाल ही में मेरी ओर से पत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed