फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Doctors on strike...patients breathing

Basti News: हड़ताल पर चिकित्सक... सांसत में मरीज

Wed, 14 Aug 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Doctors on strike...patients breathing
मेडिकल कॉलेज के मरीज पंजीकरण कक्ष के बाहर धरने पर बैठे चिकित्सक।
मेडिकल कॉलेज : इमरजेंसी में पहले से भर्ती मरीजों का ही हुआ इलाज, नए नहीं हुए भर्ती
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक स्थिति रही सामान्य, इसके बाद दिखा हड़ताल का असर

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी व हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भी इस घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और मेडिकल सेवाएं ठप कर दी। चिकित्सक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
मंगलवार की सुबह 10 बजे तक ओपीडी के लिए पंजीकरण हुआ। चिकित्सकों के परामर्श के लिए तमाम मरीजों के पर्चे भी जमा हो गए। कुछ चिकित्सकों ने मरीजों को देखा भी। लेकिन 10 बजे के बाद फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट एसोसिएशन के देशव्यापी हड़ताल की घोषणा होते ही चिकित्सा सेवाएं ठप हो गईं। इससे मरीज भी भौंचक्के रह गए। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने हड़ताल कर रहे रेजीडेंट चिकित्सकों से वार्ता कर काम पर लौटने की अपील की। लेकिन, चिकित्सक मानने को तैयार नहीं हुए। 11 बजते-बजते ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी हड़ताल व विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ट्रेनी डॉक्टर हाथ में पोस्टर लेकर दिनभर धरने पर डटे रहे। उनका आरोप है कि रात में ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सकों से आए दिन छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। इसके बाद भी चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन व प्रशासन किसी की जवाबदेही तय नहीं कर रहा है। जब चिकित्सक ही सुरक्षित नहीं हैं तो वह मरीजों की सेवा कैसे करेंगे। कोलकाता में हुई घटना कोई मामूली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मनबढ़ों से महिला स्टाॅफ व चिकित्सक भी परेशान

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के एक विभाग की एक चिकित्सक ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद कैली अस्पताल परिसर से निकलते ही बाहरी लड़के पीछा करते हैं और गंदे- गंदे कमेंट करते हैं। इससे मेडिकल कॉलेज की ज्यादातर महिला स्टाॅफ व प्रशिक्षु चिकित्सक परेशान हैं। कई बार यह लड़के रामपुर मेडिकल कॉलेज गेट तक पीछा करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस इलाके में पुलिस भी नहीं दिखती है।

...
मरीजों ने बयां किया अपना दर्द
- हड्डी में दर्द से परेशान हूं। परामर्श के लिए आई थी, लेकिन हड़ताल के कारण बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है।
-राजकुमारी, नगर बाजार
...
चिकित्सक से परामर्श लेने आई थी। ओपीडी में पर्चा जमा हो गया है और डॉक्टर हड़ताल पर हैं। अब अपना पर्चा ढूंढ रही हूं।
नीता, नगर बाजार।

...



चिकित्सकों का दर्द

- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी व हत्या बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों को कड़ी सजा मिले। अस्पतालों में डॉक्टरों खासकर महिलाओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हों।
डॉ. नेहा सिंह, चिकित्सक
..

- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता निंदनीय है। सरकार मामले की सीबीआई जांच कराए और आरोपियों को सख्त सजा दिलाए।
डॉ. अलका शुक्ला, चिकित्सक
...


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed