फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DNA test identifies skeleton found 14 months ago

Basti News: डीएनए जांच से हुई 14 माह पहले मिले कंकाल की शिनाख्त

Sat, 19 Oct 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
DNA test identifies skeleton found 14 months ago
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। 14 माह पहले सोनहा क्षेत्र के खाजेपुर गांव के बरगदहवा टोले के पास गन्ने के खेत में मिले नर कंकाल की डीएनए रिपोर्ट से पहचान की गई है। वह कंकाल अमरौली शुमाली टोला मधुबन निवासी विनय कुमार पुत्र छठिराम का था, जो कंकाल मिलने के आठ दिन पहले लापता हो गया था।
परिवार के लोगों ने पहले भी उसी का कंकाल होने का दावा किया था। मगर, पुष्टि के लिए पुलिस ने उसका नमूना डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था। परिवार के लोगों को प्रेम प्रसंग में हत्या का संदेह था।
विज्ञापन

विनय की मां दुर्गावती और भाई विजय कुमार के खून का नमूना डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर भेजा गया था। कोर्ट के आदेश पर सोनहा पुलिस ने विनय की मां की तहरीर पर लाल बहादुर, सुनील, सुमन, विक्की, अमित, रमेश व हीरालाल पर हत्या कर शव छिपाने, अपशब्द कहने की धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि डीएनए टेस्ट में कंकाल की पहचान विनय के रूप में हुई है। 19 अगस्त 2023 को खाजेपुर गांव के गन्ने के खेत में एक महिला सुबह करीब 11 बजे फसल देखने गई थी। जहां उसे दुर्गंध महसूस हुई। इधर-उधर देखने पर खेत में एक कंकाल पर नजर पड़ी।
उसने घर आकर लोगों को बताया कि गन्ने के खेत में कंकाल पड़ा है। 20 अगस्त की सुबह ग्रामीण गन्ने के खेत में गए तो सिर का कंकाल और जबड़ा देख पुलिस को सूचना दी। तत्कालीन एसएचओ शैलेश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मानव कंकाल की जांच की और बताया कि कंकाल पुरुष का है।
सूचना मिलते ही अमरौली शुमाली टोला मधुबन निवासी विजय ने खेत में जाकर देखा तो लोवर व टी-शर्ट से मृतक की पहचान अपने भाई विनय कुमार पुत्र छठिराम के रूप में की।

पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से कंकाल के सिर का एक्स-रे कराकर पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व हुआ था। एसएचओ ने बताया कि केस की तफ्तीश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed