{"_id":"6abc1be934b45493d30a1692","slug":"dm-issues-strict-instructions-regarding-preparations-for-the-legislative-council-elections-basti-news-c-207-1-bst1005-168144-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान और मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने बताया कि 23 अक्तूबर 2026 को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। जिले में मतदान के लिए 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें निर्धारित पंचायत कार्यालय भवनों के साथ नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन भी शामिल है। दुबौलिया में पंचायत कार्यालय भवन को मतदेय स्थल नहीं बनाया गया है।
डीएम ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा और मतगणना से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा और सीओ स्वर्णिमा सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।