{"_id":"5b05b0da4f1c1b5b798b610f","slug":"dm-inspected-wheat-buying-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुंचे डीएम, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुंचे डीएम, हड़कंप
basti
Updated Wed, 23 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र की जांच करते डीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
गेहूं खरीद का हाल जानने अचानक डीएम सुशील कुमार मौर्य नवीन गल्ला मंडी स्थल पहुंचे। जिला अधिकारी को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। क्रय केन्द्र प्रभारी से खरीद और भुगतान की स्थिति जांची और सच्चाई से एफसीआई को अवगत कराने के निर्देश दिए।
साऊंघाट मंडी समिति स्थिति क्रय केंद्र पर बुधवार को डीएम के पहुंचने पर महेंद्रनाथ, जयंत शुक्ला, शशांक कुमार आदि किसान मौजूद मिले। डीएम ने सबसे खरीद का हाल जाना। क्रय केंद्र के प्रभारी संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि अब तक 403 किसानों से 17000 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई है। इन किसानों से खरीदे गए गेहूं के मूल्य का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके खातों में कर दिया गया है। वहीं, क्रय केन्द्र बस्ती सदर के प्रभारी श्रीराम जन्म वर्मा ने बताया कि 17000 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 16357 क्विंटल की खरीदारी 325 किसानों से हो चुकी है। जिनका भुगतान भी कर दिया गया है। जबकि भारतीय खाद्य निगम केंद्र पर मंगलवार तक 14348.50 क्विंटल, 325 किसानों से खरीददारी की गई है। मंडी समिति के दो टीन शेड भर चुके हैं। जगह की कमी से खरीददारी अब प्रभावित हो सकती है। भारतीय खाद्य निगम के प्रभारी केशव सिंह पटेल ने बताया कि हमारे यहां भी जगह फुल हो चुकी है। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि शुगर मिल वाल्टरगंज के गोदाम को एसडब्ल्यूसी की ओर से किराये पर लिया गया है। जहां पर 2 लाख क्विंटल गेहूं को रखा जाएगा। गोदाम की साफ-सफाई होते ही गेहूं वहां शिफ्ट कर दिए जाए ताकि खरीददारी पर कोई प्रभाव न पड़ने पाए।