फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM hoop farmers in Tehsil Day

तहसील दिवस में डीएम को किसानों ने घेरा

Wed, 20 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती Updated Wed, 20 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रूधौली तहसील में डीएम को किसानों के रोष का सामना करना पड़ा। समस्याओं का निस्तारण न होने और निस्तारण में लापरवाही को लेकर किसानों ने डीएम का घेराव भी किया। बाद में डीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
मंगलवार के स्थान पर बुधवार को बिना किसी पूर्व के तहसील दिवस आयोजित होने से फरियादी नहीं पहुंच सके। सदर, रूधौली, भानपुर और हर्रैया तहसील दिवस में कुल मात्र 196 फरियादी पहुंचे, जिसमें मौके पर मात्र 22 का निस्तारण हुआ। 
विज्ञापन

कमिश्नर पीके सिंह ने हर्रैया तहसील दिवस का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें। रूधौली प्रतिनिधि के मुताबिक यहां के तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम नरेंद्र सिंह पटेल की। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामसुख की अध्यक्षता में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम का घेराव किया और कहा कि किसान परेशान हैं, शिकायतें की जाती हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं होती है। गन्ना मूल्य बकाए के चलते किसानों के कई निजी कार्य रुके हुए हैं, जंगली जानवरों से बचाव को कोई उपाय नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते किसान सांसत झेल रहे हैं। गेहूं क्रय संचालित न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड को लेकर गोलमाल किया जा रहा है, धन उगाही की जा रही है। किसानों ने रूधौली बिजली फीडर की क्षमता बढ़ाने, भितेहरा में अतिक्रमण हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके किसान तिलक राम, दयाराम, हरीराम पासवान, राम कृष्ण, अंबिका आदि किसान मौजूद रहे। यहां पर कुल 64 मामले दर्ज किए गए जिसमें मात्र चार का ही निस्तारण हुआ। सदर तहसील दिवस की अध्यक्षता सीडीओ सोबरन सिंह ने किया। कुल 69 मामले आए, जिसमें मौके पर छह का निस्तारण हुआ। तहसीलदार सरोज, नायब तहसीलदार अखिलेश सिंह, गिरिजेशपाल, राजेश मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम आरबी सिंह ने किया। कुल 45 मामले दर्ज किए गए, जिसमें मौके पर 11 का निस्तारण हुआ। तहसीलदार राजेश वर्मा, सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी, एसओ हर्रैया रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम एससी शर्मा ने किया। कुल 18 मामले दर्ज किए गए, जिसमें एक का निस्तारण मौके पर हुआ। बीडीओ रामनगर व सल्टौआ सहित अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed