फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM has etten medicine first and then given girls

संशोधित..डीएम ने पहले खुद फिर छात्राओं को खिलाई दवा

Thu, 21 Jul 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM has etten medicine first and then given  girls
डीएम ने पहले खुद खाई फिर छात्राओं को खिलाई दवा
विज्ञापन

बस्ती। कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने पहले खुद फिर छात्राओं को दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण सप्ताह का शुभारंभ किया। कीड़े मारने की दवा खुद ही खाकर छात्राओं से कहा कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है। बेगम खैर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने किया।
एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने कहा कि एक से 19 साल तक के लगभग 12 लाख बच्चों व किशोर को कीड़े की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जानी है। साल में दो बार अगर बच्चों को यह दवा खिला दी जाए तो उनके पेट में कीड़े नहीं पलने पाएंगे। डॉ. वर्मा ने बताया कि विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच भी खिलाई जाएगी। यह दवा बच्चे को कुपोषण, खून की कमी समेत कई प्रकार की दिक्कतों से बचाती है। 16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों, ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों और घुमंतु परिवार के बच्चों को भी यह दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह दवा शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में परिजनों को उनके हाथ में दवा नहीं दी जाएगी। जिन बच्चों के पेट में पहले से कृमि होते हैं उन्हें कई बार कुछ हल्के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं लेकिन इससे घबराना नहीं चाहिए और आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डॉ.एके गुप्ता, डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल रहे।
---
यह है दवा खाने के फायदे
स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, एनीमिया नियंत्रण, समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी, सीखने की क्षमता और कक्षा में उपस्थिति में सुधार, वयस्क होने पर काम करने की क्षमता और आय में बढ़ोत्तरी।

---
ऐसे भी होता है कृमि से बचाव
साफ और छोटा नाखून, साफ पानी का सेवन, आसपास साफ-सफाई, ढककर खाने का इस्तेमाल, जूते पहनना, खुले में शौच न करना, खाने के पहले और शौच जाने के बाद हाथ अवश्य धोएं, साफ पानी से फल और सब्जियां धोकर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed