{"_id":"6504c11212912eb26309af1a","slug":"dm-drew-a-blueprint-for-the-preparations-for-the-mini-marathon-basti-news-c-207-1-sgkp1006-4396-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिनी मैराथन की तैयारियों का डीएम ने खींचा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिनी मैराथन की तैयारियों का डीएम ने खींचा खाका
Sat, 16 Sep 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला मुख्यालय पर आठ अक्तूबर को मिनी मैराथन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों का खाका डीएम अंद्रा वामसी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में खींचा।
डीएम ने दौड़ के आयोजन के लिए आवश्यक यातायात व्यवस्था, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहा कि मैराथन दौड़ के लिए एकत्र की जाने वाली धनराशि आरटीजीएस या नेफ्ट के माध्यम से खाते में जमा होगी तथा कार्यक्रम समाप्ति के बाद व्यय का आडिट किया जायेगा। मैराथन दौड़ के आयोजक भावेश पांडेय ने बताया कि यह दौड़ कुल 07 किलोमीटर की होगी तथा इसमें 05 हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। 07 अक्टूॅबर की शाम को शास्त्री चौक पर ही कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
इस मौके पर एडीएम कमलेश चन्द्र, सीओ आलोक प्रसाद, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी संजय शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के अरुण पांडेय, डीआईओएस जगदीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।