फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM Directed MLC Election

उम्मीदवार के नाम के आगे 1 लिखकर प्रथम वरीयता दर्शाना अनिवार्य

Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM Directed MLC Election
एमएलसी चुनाव : उम्मीदवार के नाम के आगे 1 लिखकर प्रथम वरीयता दर्शाना अनिवार्य
विज्ञापन

बस्ती। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए बीडीओ तथा ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत के माध्यम से मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया की प्रति उपलब्ध कराई गई है। मत को विधिमान्य बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को उम्मीदवार के नाम के आगे 1 अंक लिखकर अपना प्रथम अधिमान दर्शाना अनिवार्य है। अन्य अधिमान केवल ऐच्छिक है।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। बताया कि प्रथम अधिमान के रूप में चुने गए अभ्यर्थी के नाम के आगे अंक 1 लिखा जाएगा। शेष अभ्यर्थियों के लिए अधिमान के क्रम में बाद के अंक 2, 3, 4 लिखा जाएगा। किसी एक उम्मीदवार के सामने केवल एक अंक लिखा जाएगा। एक ही उम्मीदवार के सामने कई अंक लिखने से मतपत्र अवैध माना जाएगा। कहा कि मतदाता को मतदान केंद्र के अंदर मतपत्र के साथ बैगनी स्क्रेच पेन दिया जाएगा जिससे उन्हें अधिमान का अंक लिखना होगा। किसी अन्य पेन, पेंसिल, बाल प्वाइंट पेन का प्रयोग करने पर मतपत्र अवैध होगा।
विज्ञापन

अधिमान केवल अंक में ही लिखा जाएगा। शब्द में लिखने पर मतपत्र अवैध मान लिया जाएगा। अंक भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय रूप जैसे-1, 2, 3, 4 या रोमन रूप I, II, III, IV आदि या संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त किसी भारतीय भाषा में प्रयुक्त रूप में चिह्नित किया जाएगा। अधिमान लिखने के लिए सही या क्रास का चिह्न, मतपत्र पर हस्ताक्षर या नाम का प्रारंभिक अक्षर अंगूठे का निशान नहीं लगाया जाएगा, ऐसे मतपत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed