{"_id":"602422b08ebc3ee9255715bd","slug":"dm-and-sp-inspected-the-jail-basti-news-gkp3842465126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाठशाला, अस्पताल, भोजनालय का भी जायजा लिया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति के बारे में फीडबैक लिया।
जेल प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत किए गए इंतजामों के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। पिछले दिनों अचानक जेल में कोरोना संक्रमण की स्थिति खराब होने लगी थी। डीएम ने बताया कि कोविड प्रभावित बंदियों के इलाज, देखभाल के बारे में जानकारी लेने के साथ ही साफ-सफाई पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला बैरक का भी जायजा लिया। उनसे खानपान के बारे में व जेल अस्पताल में इलाज की व्यवस्था के बारे में जेल प्रशासन से पूछताछ की गई। इस दौरान जेल अधीक्षक संतलाल यादव समेत अन्य जेल अधिकारी मौजूद रहे।