फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM and SP inspected Madwanagar Tol plaza

मड़वानगर टोल प्लाजा पर गंदगी देख भड़के एसपी-डीएम

Sun, 19 Jun 2022 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected Madwanagar Tol plaza
मड़वानगर टोल प्लाजा पर गंदगी देख भड़के एसपी
विज्ञापन

बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अग्निवीर योजना के खिलाफ जारी प्रदर्शन को देखते हुए शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह शहर के मड़वानगर टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान टोल प्लाजा के आसपास गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। वहीं, उन्होेंने यहां की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने जहां पेट्रोलिंग टीम का जायजा लिया, वहीं आवश्यक संसाधन जुटाने के निर्देश टोल प्लाजा के अधिकारियों को दिए। टोल प्लाजा पर पहुंचे अधिकारियों ने सीसी टीवी फुटेज देखे और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। मौके पर गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा मौजूद मिले जिन्हें पेट्रोलिंग प्रबंधक के जरिए कम से कम दस और अग्निशमन यंत्र का इंतजाम करने का निर्देश एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दिया। डीएम श्रीमती निरंजन ने कहा कि किसी भी दशा में सड़क के किनारे ट्रक खड़े नहीं रहना चाहिए, इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। दोनों अधिकारियों ने पेट्रोलिंग टीम के साथ गैस कटर रखने का निर्देश दिया ताकि हादसों के समय तत्काल घायलों को वाहनों से बाहर निकाला जा सके और समुचित उपचार करवाया जा सके। एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि अग्नि वीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए टोल प्लाजा के आसपास कई किमी दूर तक लगातार पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed