फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DJ playing at high volume proved costly, FIR against 10, four arrested

Basti News: तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, 10 पर एफआईआर, चार गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
DJ playing at high volume proved costly, FIR against 10, four arrested
- 49 साउंड, 22 मशीनें, 03 जनरेटर, 02 मिनी ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
विज्ञापन

- गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान पुरानी बस्ती पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मानक के विपरीत डीजे बजाना भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन संचालकों के 49 साउंड बॉक्स, मशीनें, तीन जेनरेटर, मिनी ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी। संचालक, आयोजक व ऑपरेटर सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें चार आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मनमानी करने वाले संचालकों व आयोजकों में हड़कंप मचा है।
गणेश उत्सव से पहले ही पुलिस लाइंस सभागार व थानों पर आयोजकों, डीजे संचालकों आदि की बैठक की गई थी। इसमें निर्धारित वॉल्यूम में डीजे बजाने की अपील की गई थी। इसके फायदे-नुकसान समझाते हुए हिदायत दी गई थी कि जो इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्यादातर लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन जुलूस में बड़े-बड़े साउंड लगाकर डीजे बजाए जाने लगे। पुलिस ने ऐसा करने वालों पर नकेल कसते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती एसओ महेश सिंह ने बताया कि संजू डीजे पटेल चौक कोतवाली बस्ती, राजन डीजे निवासी कटेहरी मार्केट थाना अहिरौली जनपद आंबेडकरनगर एवं पब्लिक म्यूजिक इवेंट हरैया डडवा थाना बसखारी जनपद आंबेडकरनगर के क्रमशः 12, 16, 21 अर्थात कुल 49 साउंड बाॅक्स, 22 मशीनें, 03 जनरेटर, 02 टाटा 407 मिनी ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मोहित सोनकर, विवेक मद्देशिया, मोघु चौधरी, संचालक सुनील चौधरी, राजन, प्रिंस उर्फ लल्लू, विकास यादव, अंकुश यादव, मनीष और अभिषेक के विरुद्ध बीएनएस व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इनमें अभिषेक रावत निवासी रौता चौराहा थाना कोतवाली, अंकुश यादव निवासी करमिश्रपुर थाना मालीपुर जनपद आंबेडकरनगर, प्रिंस उर्फ लल्लू निवासी कटेहरी थाना अहिरौला जनपद आंबेडकरनगर और मनीष चौधरी निवासी डिडौवा थाना कोतवाली बस्ती को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed