{"_id":"69f5026b90299c15560e69d9","slug":"dj-laden-pickup-returning-from-a-wedding-procession-overturned-one-dead-five-injured-basti-news-c-227-1-sdn1035-157498-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बरात से लौट रही डीजे लदी पिकअप पलटी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बरात से लौट रही डीजे लदी पिकअप पलटी, एक की मौत, पांच घायल
Sat, 02 May 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 02 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास शुक्रवार भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरात से लौट रही डीजे लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में विजय कुमार यादव (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक गौतम, संदीप वर्मा, शहंशाह, जीवन प्रसाद और राजेश यादव घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के लवकहवा गांव से बृहस्पतिवार की रात बांसी कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम के टोला नवाट में बरात आई थी। विवाह समारोह के बाद शुक्रवार तड़के करीब चार बजे डीजे लदी पिकअप वापस लौट रही थी। इसमें पीछे करीब नौ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बांसी-धानी मार्ग पर तिवारीपुर गांव के पास मोड़ पर पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में विजय कुमार यादव (26) पुत्र सालिक राम, निवासी लवकहवा थाना पचपेड़वा, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक गौतम, संदीप वर्मा, शहंशाह, जीवन प्रसाद और राजेश यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को बाहर निकाला गया।
मृतक विजय कुमार अपने दो भाइयों में बड़े थे और उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। छोटे भाई की शादी सात मई को होनी थी, लेकिन हादसे ने घर को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।