{"_id":"6adbccd921745c4c40041428","slug":"diwali-will-be-illuminated-by-lamps-made-by-womens-groups-basti-news-c-207-1-bst1005-170096-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिवाली को रोशन करेंगे महिला समूहों के बनाए दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिवाली को रोशन करेंगे महिला समूहों के बनाए दीये
विज्ञापन
विक्रमजोत ब्लॉक के कुआ गांव के कनक स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार मोमबत्ती संवाद
- फोटो : Archive
बस्ती। दिवाली पर घर-आंगन रोशन करने के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों की मेहनत भी बाजार में नजर आएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाएं त्योहार को देखते हुए मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, दीप-बाती, मूर्तियां और सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। इनके उत्पादों को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी है।
जिले के 14 ब्लॉकों में 50 से अधिक महिला समूह इस काम में जुटे हैं। करीब 200 से 250 महिलाएं दिन-रात उत्पाद तैयार कर रही हैं। समूहों की ओर से दुकानदारों से संपर्क कर उत्पादों की बिक्री की जाएगी। त्योहार के दौरान बाजारों में स्टॉल लगाकर भी सामान उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पाद खरीदने का अवसर मिल सके। एनआरएलएम से जुड़कर महिलाएं बचत और छोटे उद्यमों के जरिये रोजगार के अवसर तलाश रही हैं। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और बैंक ऋण की मदद से कई समूह फिनाइल, दोना-पत्तल और झाड़ू निर्माण जैसे काम कर रहे हैं। अब दिवाली के लिए दीये, मोमबत्तियां, उपहार और सजावटी सामग्री तैयार की जा रही है।
महिला समूहों के उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने और अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और आय में इजाफा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी एनआरएलएम की डीसी आशादेवी ने बताया कि महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पादों को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।