फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Divyang Murderd with sarp wipon

फोटो.... दुकान पर सोए दिव्यांग की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 02 Aug 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Divyang Murderd with sarp wipon
बस्ती ः गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव के दिव्यांग रामचंद्र की हत्या होने पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : BASTI
दिव्यांग दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव के चौराहे पर देसी शराब की दुकान के निकट चना-चखना बेचने वाले 45 वर्षीय दिव्यांग की सोमवार रात धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई।
एसपी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। बढ़नी गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बुधराम पैर व कमर से दिव्यांग थे और ट्राई साइकिल से चलते थे। गांव के बाहर चौराहे पर अंडा, चना व पकौड़ी आदि की दुकान चलाते थे। परिवार वालों के मुताबिक रोज की तरह घर से उनका खाना दुकान पर पहुंचाया गया। जिसे खाकर दुकान के बाहर टिन शेड में सो गए। उनका लड़का शिवम भी उनकी दुकान के सामने की एक मकान के बरामदे में सोया हुआ था। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण उनकी दुकान की तरफ गए तो खून से लथपथ शव को देख सन्न रह गए।
विज्ञापन

दिव्यांग की दाहिनी कनपटी पर धारदार हथियार से गहरे घाव मिले। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच परिवार के लोग भी पहुंच गए। बाद में दिव्यांग के पुत्र शिवम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। -
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त परिवार, अकेले रहते थे रामचंद्र
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवंगत रामचंद्र का संयुक्त परिवार है। मगर वह दुकान में अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके अन्य दो भाइयों में एक पूना और दूसरा दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं। उनका इकलौता पुत्र शिवम (18) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव में रहता है। दिव्यांग का भोजन प्रतिदिन घर से बनकर आता था और वह खाना खाकर दुकान पर ही सो जाते थे।

-----
शराबियों पर शक
ट्राईसाइकिल से चलने वाले दिव्यांग की निर्मम हत्या को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा है। मगर किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि निरीह इंसान की हत्या किसने और क्यों की होगी। इस बीच लोगों का मानना है कि देर रात तक खुली रहने वाली शराब की दुकान पर कोई शराबी आया हो और उसने राम चंद्र से चखना वगैरह मांगा हो। न देने पर शायद उसने घटना को अंजाम दिया हो। हालांकि पुलिस इस बाबत अभी कुछ बताने से बच रही है।
----

बस्ती ः रामचंद्र कनौजिया की (फाइल फोटो)

बस्ती ः रामचंद्र कनौजिया की (फाइल फोटो)- फोटो : BASTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed