{"_id":"653aafaf40a9ef561900ff51","slug":"divisional-office-of-sales-tax-will-be-built-with-rs-1483-crore-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6241-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 14.83 करोड़ से बनेगा सेल्स टैक्स का मंडलीय कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 14.83 करोड़ से बनेगा सेल्स टैक्स का मंडलीय कार्यालय
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी भवन खंड ने भेजा है प्रस्ताव, शासन के मुहर का हो रहा इंतजार
- अभी गोरखपुर से ही संचालित हो रहा है मंडलीय कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाणिज्य कर यानी कि राज्य कर के मंडलीय कार्यालय का निर्माण सिद्धार्थनगर में किया जाएगा। इसके लिए बस्ती पीडब्ल्यूडी के भवन खंड के अभियंताओं ने 14.83 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अभी तक यह कार्यालय गोरखपुर से संचालित किया जा रहा है। इससे बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले व्यापारियों की सामग्री की निगरानी में आसानी होगी और अनैतिक व्यापार पर लगाम लगाई जा सकेगी।
अभी बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के व्यापारियों के लिए गोरखपुर स्थित मंडलीय कार्यालय से आवश्यक दिशा-निर्देश व सुविधाएं दी जाती हैं। व्यापारी जिलों की समस्याओं को गोरखपुर जाकर मंडल स्तरीय अधिकारियों को बताते हैं। यही नहीं मंडल स्तरीय टीम इन जिलों में गोरखपुर से आकर शिकायतों की सुनवाई व समाधान करती हैं। चूंकि बस्ती खुद ही मंडल मुख्यालय है इसलिए यहां मंडलीय कार्यालय स्थापित होना था लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से बड़े पैमाने पर व्यापार होने के कारण सिद्धार्थनगर में इसके कार्यालय के लिए सबसे मुफीद जगह साबित होती है। नतीजतन विभाग ने यहां मंडलीय कार्यालय भवन की स्थापना के लिए कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी भवन खंड को इस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया।
बस्ती पीडब्ल्यूडी के भवन खंड के अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने एई अखिलेश कुमार व जेई आरपी चौधरी को जिला प्रशासन से उपलब्ध जमीन का सर्वे करने व इस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया था। इंजीनियरों की टीम ने 14.83 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर मार्च में ही शासन को भेज दिया है। इस पर मंजूरी मिलते ही वाणिज्य कर विभाग के मंडलीय कार्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -
शासन से स्वीकृति का इंतजार
वाणिज्य कर विभाग के मंडलीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-सत्यपाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी भवन खंड