फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diversion will remain on four lanes till 8 am on August 3.

कांवड़ यात्रा : तीन अगस्त सुबह आठ बजे तक फोरलेन पर रहेगा डायवर्जन

Thu, 25 Jul 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Diversion will remain on four lanes till 8 am on August 3.
कांवड़ यात्रा: तीन अगस्त सुबह आठ बजे तक फोरलेन पर रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

- 29 जुलाई सुबह चार बजे से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन
- पुलिस प्रशासन ने तैयार किया खाका,डायवर्ट होंगे कांवड़ियों के भी वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान फोरलेन पर वाहनों के डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है। 29 जुलाई की सुबह चार से तीन अगस्त की सुबह 8.00 बजे तक अयोध्या-बस्ती मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस आदि दक्षिणी लेन से चलाया जाएगा। लखनऊ से बस्ती, गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही रोककर जरवलरोड, कर्नेलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
अयोध्या से बस्ती, गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहन अयोध्या से कटरा, लकड़मण्डी, नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज होते हुए डायवर्ट कर दिया जाएगा। जबकि गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, होकर आगे निकाला जाएगा। इसी तरह बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन बड़ेबन ओवरब्रिज से डायवर्ट कर ओवरब्रिज के नीचे से मनौरी-डुमरियागंज के रास्ते आगे भेजा जाएगा। जबकि आंबेडकरनगर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहन कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए जनपद संतकबीरनगर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराना डाकखाना चौराहा, आडिटोरियम तिराहा, चेतक तिराहा, जेल गेट तिराहा, सोनूपार तिराहा, डारीडीहा तिराहा, डारीडीहा से गडगोडिया काशीराम आवास वाले रोड पर, मोहटा, राजा चक मोड डारीडीहा से पहले, भदेश्वर नाथ मंदिर के बगल में देवराज मार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

कांवड़ियों के वाहन का अलग होगा डायवर्जन
- फुटहिया- नगर, कलवारी, कप्तानगंज से कांवड़ियों के वाहनों को डायवर्ट कर वापस किया जाएगा। बडेबन-शहर क्षेत्र में बडेबन से प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। पटेल चौक-पचपेडिया रोड पर किसी वाहन को प्रवेश न करने दिया जाएगा। हर्दिया चौराहा- सोनहा तथा रुधौली से आने वाले वाहनों को पटेल चौराहे के तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पॉलिटेक्निक चौराहा- पाण्डेय बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक कर वापस चैनपुरवा के तरफ जाने दिया जाएगा। हड़िया चौराहा- परसा जाफर मेंहदावल की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को रेलवे स्टेशन के तरफ न जाने देकर वापस किया जाएगा। परसा जाफर-परसा से कर्ण मंदिर की तरफ वाहनों को रोक कर वापस कर दिया जाएगा। शास्त्री चौक से रामचन्द्र शुक्ल तिराहा की तरफ जाने वाले कांवड़ियों के वाहनों को मूड़घाट के तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पुराना डाकखाना/कटरा की तरफ से आने वाले वाहनों को शास्त्री चौक के तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामचन्द्र शुक्ल तिराहे व कंपनी बाग की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को डायवर्ट करते हुए वापस कंपनी बाग की तरफ भेजा जाएगा


..
यह होगा आपातकालीन रूट डायवर्जन
- बडेबन- शहर क्षेत्र में बडेबन से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बडेवन से टोल प्लाजा होते हुये पटेल चौक से पचपेड़िया मार्ग से गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। ब्लाॅक रोड-बड़ेवन से आने वाले छोटे वाहनों को ब्लॉक रोड से रौता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। फव्वारा - कंपनीबाग की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। दीवानी चौराहा- शास्त्री चौक की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को न्यायमार्ग होते हुए कटरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मालवीय तिराहा-गांधीनगर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रौता चौराहा - मालवीय तिराहा से फव्वारा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को ब्लाक रोड पर डायवर्ट किया जायेगा। रोडवेज तिराहा-मालवीय तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पचपेड़िया रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जो पचपेड़िया रोड होते हुए पटेल चौक से गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। अस्पताल चौराहे से आने वाले वाहनों को सोनूपार/दक्षिण दरवाजा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सोनूपार-डारीडीहा की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed