फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diversion on the four-lane ends, will be implemented again on the fourth.

Basti News: फोरलेन पर डायवर्जन खत्म, चार को फिर होगा लागू

Sat, 01 Nov 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Diversion on the four-lane ends, will be implemented again on the fourth.
फूटाहिया के पास लगा लम्बा जाम - संवाद
बस्ती। अयोध्या फोरलेन पर दिन से लागू डायवर्जन शुक्रवार को सुबह हटा लिया गया। डायवर्जन हटते ही जाम लग गया। अब कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चार नवंबर से फिर से भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

चार अक्तूबर की रात 12 बजे से अयोध्या की तरफ भारी माल वाहक वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। पांच नवंबर को रात 11 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक प्रबंध अभी से किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने बताया कि बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते संभावित जाम व असुविधा को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 29 अक्तूबर की शाम छह बजे से भव्य श्रद्धालु यात्रा व परिक्रमा के चलते देशी और भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया था। शुक्रवार को सुबह डायवर्जन हटा लिया गया। हालांकि डायवर्जन खत्म होने के बाद फुटहिया समेत कई जगह जाम लग गया। शाम पांच बजे भी फुटहिया डायवर्जन प्वाइंट के पास वाहनों का जाम रहा। टीएसआई अवधेश तिवारी ने बताया कि टीम लगाकर तुरंत यातायात बहाल करा दिया गया। अब पुनः 4 नवंबर की रात से 5 नवंबर तक रूट डायवर्ट रहेगा। मुख्य रूप से भारी मालवाहक वाहनों को फोरलेन के बजाय वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। भारी वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आदि वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed