{"_id":"65a18b6cd2dad9b807070424","slug":"diversion-of-big-vehicles-possible-on-four-lane-even-on-makar-sankranti-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9974-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन पर मकरसंक्रांति पर भी बड़े वाहनों का डायवर्जन संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन पर मकरसंक्रांति पर भी बड़े वाहनों का डायवर्जन संभव
Sat, 13 Jan 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी की आधीरात से फोरलेन पर यातायात डायवर्जन किया जा सकता है। इसके लिए अयोध्या जिला प्रशासन ने शासन से मांग किया है। जिसमें मकर संक्रांति पर अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों का यातायात मार्ग परिवर्तित करने का आग्रह किया गया है। इस बारे में अभी शासन स्तर से कोई दिशा निर्देश तो अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इस बारे में चर्चा चल रही है लेकिन अभी कोई आदेश इसे लेकर नहीं मिला है।हालांकि मकर संक्रांति पर डायवर्जन प्वाइंट पर फोर्स लगाई जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो बड़े वाहनों को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 19 जनवरी को शाम चार बजे से फोरलेन पर यातायात रोकने का निर्णय लिया गया है। उस रूट पर जाने वाले वाहनों को अलग-अलग निर्धारित रूट से होकर गंतब्य तक भेजा जाएगा। आमंत्रण पत्र प्राप्त आगंतुकों के अलावा किसी को भी अयोध्या की तरफ जाने की इजाजत नहीं होगी।