फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District Women's Hospital gets new biochemistry machine

Basti News: जिला महिला अस्पताल को मिली नई बॉयोकेमेस्ट्री मशीन

Wed, 20 Nov 2024 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital gets new biochemistry machine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में बाॅयोकेमेस्ट्री मशीन नई आ गई है। आपूर्ति दाता कंपनी की ओर से इसे सक्रिय भी कर दिया गया है। यहां लंबे समय पुराने मशीन से मरीजों के खून की जांच चल रही थी।
अब जांच व्यवस्था बदल दी गई है। नई मशीन से मरीजों के खून की जांच शुरू हो गई है। आठ साल पूर्व जिला महिला अस्पताल में बाॅयोकेमेस्ट्री ब्लड जांच मशीन लगाई गई थी। पिछले एक साल से यह मशीन चलते-चलते बंद हो जा रही थी। अब नई मशीन आने से जांच की गति बढ़ेगी। पैथोलॉजी इंचार्ज डॉ. पीएल गुप्ता ने बताया कि नई मशीन के लिए छह माह पहले ऑर्डर किया गया था। नई मशीन आने से ब्लड जांच में तेजी आई है।
विज्ञापन

दो मशीन होने से बढ़ेगी जांच की गति : जिला महिला अस्पताल में रोजाना तीन से चार सौ गर्भवती महिलाएं चिकित्सीय परामर्श के लिए आती हैं। इसमें से अधिकांश की ब्लड जांच कराई जाती है। जांच मशीन पुरानी होने से इसमें विलंब होता था। नई मशीन और पुरानी मशीन दोनों उपलब्ध होने से जांच की गति बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed