फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   district plan

जिला योजना में चार अरब का बजट पास

Sun, 20 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
district plan
जिला पंचायत की बैठक में मंचासीन कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह,चायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, एएमए उदय शंकर सिंह।
बस्ती। जिला पंचायत की बैठक में शनिवार को जिला योजना के लिए चार अरब 10 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट का सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया। इसके अलावा जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2015-16 का 61 करोड़ 63 लाख 53 हजार रुपये का और अनुमानित मूल बजट वर्ष 2016-17 का 33 करोड़ दो लाख 23 हजार रुपये का भी अनुमोदन हुआ।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शानू की अध्यक्षता में शुरू हुई जिला पंचायत की बैठक में सबसे पहले अनुपस्थिति अधिकारियों पर कार्यवाही को लेकर ही चर्चा होने लगी। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश सीडीओ सोबरन सिंह को दिया।
विज्ञापन


सके बाद सदन में पिछली बैठक की कार्यवाही की ध्वनिमत से पुष्टि की गई। बैठक आगे बढ़ी तो डीसी मनरेगा अनिल सिंह की ओर से जिला योजना के लिए विभागों की ओर से तैयार कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। सदन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायतीराज मंत्री का गृह जनपद होने के कारण प्रत्येक ग्राम सभा में ग्राम पंचायत भवन बनाने के लिए पंचायती राज का बजट अधिकतम बढ़ाया जाए। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने सड़क, पानी, पेयजल जैसे कई बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी चर्चा कर अपने क्षेत्र में इसकी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग अध्यक्ष से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विशेष रूप से मौजूद कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने प्रमुख कुदरहा की मांग पर विकास खंड में पशु चिकित्सालय व पशुओं के लिए मेडिकल वैन और हजरुन्निशा की मांग पर एनआरएचएम के तहत नियुक्त कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही जांच के निर्देश दिए। बैठक का संचालन एएमए उदयशंकर सिंह ने किया।
इस मौके पर गुलाब सोनकर सहित जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed