फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District judge inspected the child observation home

Basti News: जिला जज ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
District judge inspected the child observation home
बस्ती। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने बाल संप्रेक्षण गृह पचपेड़िया का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) के अंदर एवं मुख्य गेट पर सफाई करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बाल संप्रेषण गृह बहुत ही छोटा है। इसमें किशोर की संख्या क्षमता से अधिक हैं।
विज्ञापन

पूर्व में अधीक्षक को सक्षम अधिकारी से पत्राचार कर बाल संप्रेषण गृह को किसी अन्य, उचित एवं वृहद स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने किशोरों के बनाए चित्र आदि का अवलोकन किया। किशोरों के सृजनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्हें कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि 9 मार्च को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा। इसमें किशोरों के बनाए चित्रों एवं कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनाली मिश्रा, एसडीएम शत्रुहन पाठक, सीओ सदर विनय चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed