फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District border will be under the surveillance of CCTV cameras

Basti News: सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी जिले की सीमा

Sun, 07 Apr 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
District border will be under the surveillance of CCTV cameras
- सभी चेकपोस्ट पर तैनात हुए पुलिस कर्मी
विज्ञापन


- थानों में शुरू कराया जाएगा दंगा नियंत्रण अभ्यास

- पुलिस नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे होगी निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार एक पखवाड़े से एरिया डोमिनेशन चल रहा है। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने सभी थानों में दंगा नियंत्रण अभ्यास शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए हैं। अब इन पर 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।
उड़न दस्ते की 15 टीमें और स्टेटिक सर्विलांस की 48 टीमों में लगी पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बरती जाएगी। यहां अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। सभी जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। अब सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--

दंगाइयों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण अभ्यास

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया जा चुका है। दंगा नियंत्रण के अभ्यास पुलिस लाइन में कराया जा चुका है। सभी पुलिस कर्मियों ने भयमुक्त माहौल बनाने के लिए भीड़ को तितर बितर करने, दंगाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जाने आदि के बारे में प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। टियर स्मोक सेल और नेट प्रयोग कब करें और कैसे करें। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का प्रयोग कब किया जाएगा, यह भी थाना वार अभ्यास के दौरान बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed