फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Distribution of Shri Ram's new idol prestige invitation Akshat started

Basti News: श्रीराम के नूतन विग्रह प्रतिष्ठा आमंत्रण अक्षत का वितरण शुरू

Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Distribution of Shri Ram's new idol prestige invitation Akshat started
हर्रैया/रुधौली। नूतन विग्रह प्रतिष्ठा आमंत्रण अक्षत वितरण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह संतोष के नेतृत्व में सोमवार से कार्यक्रम शुरू हुआ। संतोष पौराणिक श्रृंगीनारी मंदिर एवं तपसीधाम के महंत व साधु संतों को अक्षत देकर आमंत्रित करने के बाद राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजराज शुक्ला व गिरीश को अक्षत प्रदान कर आमंत्रित किया। विश्व हिंदू परिषद के दिनेश मिश्रा, विवेक सिंह, सोनू, धर्मेंद्र सिंह आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर अक्षत वितरण शुरू कर चुके हैं। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, राम विग्रह प्रतिष्ठा आमंत्रण के तहत पूजित अक्षत कलश यात्रा व शोभा यात्रा सोमवार को नगर पंचायत के शिव गुलाम सिंह नगर वार्ड के सरस्वती शिशु मंदिर निकल गई। शोभायात्रा महादेव सिंह रोड से थाना शिव मंदिर, तहसील मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार, बखिरा रोड, बुद्धि बाजार तक ले जाई गई। आरएसएस के खंड संघ चालक महेंद्र मणि त्रिपाठी, खंड कार्यवाह ओम शंकर पांडेय, गोपेश्वर पाल, मनमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed