फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dispute land, eight accused arrested

Basti News: विवादित जमीन पर पुलिस तैनात, आरोपी कानूनगो सहित आठ पाबंद

Thu, 26 Sep 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
dispute land, eight accused arrested
सोमवार की रात महराजगंज कस्बे में धार्मिक स्थल के निर्माण पर शुरू हुआ था विवाद
विज्ञापन

पीडीएफ 421
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। महराजगंज कस्बे में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कस्बे के लोगों में इसे लेकर सख्त नाराजगी है। लोगों का कहना है कि किसी भी सूरत में वहां धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। माहौल को भांपते हुए बुधवार को विवादित स्थल को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है। एहतियातन सेवानिवृत्त कानूनगो सहित दोनों पक्षों के आठ लोगों को पाबंद किया गया है।
कस्बे के लोग पुलिस के साथ रात भर जाग रहे हैं। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राना ने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त कानूनगो शब्बीर अहमद सामाजिक माहौल खराब करने की नीयत से सरकारी जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने का प्रयास किया। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं प्रशासन ने विवादित जमीन पर पुलिस का पहरा लगा दिया है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामला पूरी तरह से शांत है। विवादित जमीन पर फोर्स तैनात कर दीगई है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का आरोप है कि हर्रैया थाना क्षेत्र के कनघुसरा (शम्भूपुर) के रहने वाले सेवानिवृत्त कानूनगो शब्बीर अहमद अपने घर के पीछे की विवादित जमीन को कब्जा करने की नीयत से धार्मिक स्थल और मदरसा बनवाने का लंबे समय से प्रयास कर रहे है। वर्ष 2008 में पहली बार जब इस जमीन पर निर्माण कराने का प्रयास किया तो कस्बे के लोगों ने विरोध कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसी जमीन पर शब्बीर अहमद दो दिन से गोपनीय तरीके से निर्माण कार्य करा रहे थे। सोमवार की देर शाम 7:30 बजे इसकी भनक कस्बे के लोगों को लगी तो वे उग्र हो गए। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और वहां हुए निर्माण को गिरा दिया। नारेबाजी करने लगे। सूचना पर महराजगंज चौकी की पुलिस पहुंच गई थी। निर्माण पर रोक लगाने के बाद लोग शांत हुए थे।


...
इन लोगों को किया गया पाबंद
कप्तानगंज पुलिस ने महराजगंज कस्बे में सोमवार की रात हुए विवाद में आठ लोगो को पाबंद किया है। इसमे मुख्य आरोपी शब्बीर अहमद, इकबाल अहमद ,मो अहमद और दूसरे पक्ष के व्यापारी नेता विनोद कसौधन, अर्जुन कसौधन, सत्य प्रकाश, डीकल, संदेश उर्फ छोटू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed