फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Discussion on making former district president of BJP a candidate from BSP

Basti News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को बसपा से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा

Fri, 05 Apr 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Discussion on making former district president of BJP a candidate from BSP
एक होटल में 2.30 बजे बुलाई गई थी प्रेसवार्ता, नहीं पहुंचे पदाधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बसपा से लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने को लेकर दो दिनों से राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। एक दिन पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कोे बसपा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा रही। इससे राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई। बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की तरफ से दिन में ढाई बजे एक होटल में प्रेसवार्ता बुलाई गई। उम्मीद थी कि बसपा के शीर्ष पदाधिकारी उन्हें प्रत्याशी घोषित करेंगे, मगर ऐन मौके पर प्रेसवार्ता स्थगित हो गई।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सांसद हरीश द्विवेदी पर तीसरी बार मैदान में उतारा है। सपा ने पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। बसपा की तरफ से अभी तक किसी को प्रत्याशित नहीं घोषित किया गया है। दो दिनों से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र का नाम चर्चा में है। बृहस्पतिवार को इस पर तब और बल मिल गया जब दयाशंकर की ओर से दोपहर में 2.30 बजे एक होटल में प्रेसवार्ता बुलाई गई। इस बारे में मीडिया कर्मियों को जानकारी दी गई। निर्धारित समय पर मीडिया कर्मी प्रेसवार्ता के लिए पहुंचे भी। मगर यहां सिर्फ पूर्व जिलाध्यक्ष के दो चार सहयोगी मिले। कुछ देर बाद प्रेसवार्ता स्थगित करने की जानकारी दी गई। दयाशंकर मिश्र से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि बसपा के कोआर्डिनेटर समेत शीर्ष पदाधिकारी किन्हीं कारणों से आज नहीं पहुंच सके, इस वजह से प्रेसवार्ता स्थगित करनी पड़ी। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed