फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Discussion of stone pelting and aerial firing at house in Pathan Tola

Basti News: पठान टोला में घर पर पथराव और हवाई फायरिंग की चर्चा

Wed, 25 Feb 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Discussion of stone pelting and aerial firing at house in Pathan Tola
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के पठान टोला और स्टेशन रोड के युवकों के दो गुटों के बीच सोमवार को हुए विवाद ने मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे उग्र रूप ले लिया। सौ-डेढ़ सौ के झुंड में स्टेशन रोड से आए युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और पथराव करते हुए भागते चले गए। सभासद प्रमोद गुप्ता भी फायरिंग की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस इससे साफ इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

सभासद प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पठान टोला और स्टेशन के पास के युवकों के बीच किसी बात पर सोमवार को विवाद हो गया था। पठान टोला के युवकों ने स्टेशन रोड के पास रहने वाले दूसरे गुट के युवकों की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए मंगलवार की रात में सौ-डेढ़ सौ की संख्या में स्टेशन रोड के युवक पठान टोला में पहुंच गए और शोर मचाते हुए पथराव करने लगे। थानेदार का कहना है कि तीन-चार लोग चिह्नित किए गए हैं। कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed