{"_id":"66d7480a1ef055f0ca0a162f","slug":"disabled-person-injured-due-to-trailer-collision-people-beat-up-the-helper-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123168-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर की ठोकर से दिव्यांग घायल, लोगों ने खलासी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर की ठोकर से दिव्यांग घायल, लोगों ने खलासी को पीटा
Tue, 03 Sep 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दिव्यांग युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आक्रोशित लोगों ने खलासी की पिटाई कर दी। मौका पाकर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रेलर और चालक खलासी को थाने लेकर चली आई।
कस्बे के रहने वाले दुर्गा प्रसाद कसौधन दिव्यांग हैं। मंगलवार की सुबह 11 बजे पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे खलासी को आसपास के लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। मौका पाकर चालक भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद