Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Disabled children of council schools will go on exposure visit

Basti News: एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग बच्चे

Mon, 10 Aug 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Disabled children of council schools will go on exposure visit
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को अब एक्सपोजर विजिट पर ले जाया जाएगा। इसमें एक बैच में 50 बच्चों को शामिल किया जाएगा। शासन ने इसके लिए धनराशि स्वीकृत की है। दिव्यांग बच्चों को यह विजिट समेकित शिक्षा के अंतर्गत कराई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 2037 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.40 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें करीब 1200 बच्चे दिव्यांग शामिल हैं। प्रतिवर्ष परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराई जाती है। लेकिन इस बार दिव्यांग बच्चों की भी एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों पर भ्रमण पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए अनूप तिवारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए मौजूदा शिक्षण सत्र में एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए शासन ने धनराशि भी स्वीकृत की है। इस एक्सपोजर विजिट में घर से लेकर टूर घूमने और बाद में बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रहेगी। 50-50 दिव्यांग बच्चों का बैच बनाकर उनको एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। विशेषज्ञ शिक्षक उनको दिव्यांगता के आधार पर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed