{"_id":"461ef6414cd4e4a054e9a2308247b533","slug":"diploma-engineers-declared-for-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियरों ने की बेमियादी हड़ताल की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियरों ने की बेमियादी हड़ताल की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। ग्रेड पे 4800 रुपये की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा
विज्ञापन
इंजीनियर्स महासंघ पिछले नौ दिन से कार्यबहिष्कर कर धरने पर बैठे हैं।
बावजूद सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। शुक्रवार को
अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी कार्यालय पर महासंघ के लोगों ने धरना दिया।
सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस धरने में पीडब्लूडी, जल निगम, आरईडी,
नगरपालिका, भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, लघु सिंचाई विभाग, सेतु निगम,
जिला पंचायत, मंडी परिषद के अवर अभियंता शामिल रहे।
महासंघ के जनपद अध्यक्ष डीएस कुशवाहा ने बताया कि कार्य बहिष्कार पहली मार्च तक जारी रहेगा। अगर पहली मार्च तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो दो मार्च से सभी विभागों के अवर अभियंता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बताया कि हड़ताल के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति को पूरी तरह ठप कर दी जाएगी। इसका नोटिस डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को दे दिया गया है।
डिप्लोमा महासंघ पिछले काफी दिनों से पे ग्रेड 4800 रुपये करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और कार्यबहिष्कार कर रही है। डिप्लोमा महासंध का दावा है कि कार्यबहिष्कार के चलते सभी विभागों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गुरुवार को हुई बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम त्रिपाठी ने की और संचालन सचिव अजय प्रताप सिंह ने किया।
इस मौके पर अवधेश मणि त्रिपाठी, मनोज कुमार यादव, जेपी कश्यप, वीनश चौधरी, एसआईएच रिजवी, केएन तिवारी, सुभाष सिंह, देवेंद्र, चंदन सिंह, गनेशपाल, संतोष पांडेय, अशोक कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के अवर अभियंता सुरेश प्रसाद बौद्घ मौजूद रहे। साथ ही इस बैठक में जल निगम के प्रोन्नत पाए सहायक अभियंता वीबी सिंह, जगदीश प्रसाद, बीएम गौड़, घनश्याम सिंह यादव में भी मौजूद रहे।