{"_id":"92ef8a4d56008cebaf3aebdada00b678","slug":"diploma-engeeniars-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड पे 4800 रुपये करने को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का कार्य बहिष्कार अंतिम दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के संघ भवन पर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के चेयरमैन इंजीनियर ओंकार यादव ने जबकि संचालन इंजीनियर अजय प्रताप सिंह ने किया।
बैठक में महासंघ के मंडल अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी, इंजीनियर डीएस सिंह और महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष इंजीनियर डीएस कुशवाहा ने कहा कि मांगों को लेकर वह आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है।
इसके बाद बड़ी संख्या डिप्लोमा इंजीनियरों ने संघ भवन से बैनर पोस्टर के साथ रैली निकाली जो विकास भवन, आवास विकास, कंपनी बाग चौराहे से होते हुए पुन: संघ भवन पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
रैली में सिंचाई विभाग (सिविल एवं यांत्रिक), लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, लघु सिंचाई विभाग, सेतु निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, मंडी परिषद, नगर एंव ग्राम नियोजन, कृषि विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर शामिल हुए।