फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Digital Security and Help Desk Shakti Kendra will provide quick assistance

Basti News: डिजिटल सुरक्षा और हेल्प डेस्क शक्ति केंद्र पर मिलेगी त्वरित सहायता

Tue, 07 Oct 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Digital Security and Help Desk Shakti Kendra will provide quick assistance
कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना एसएचओ डॉ. शालिनी सिंह को सम्मानित करते एडीजी मुथा अ
बस्ती। एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने सोमवार को कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी अभिनंदन की उपस्थिति में एडीजी ने कहा कि साइबर हेल्प डेस्क महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेगा। मिशन शक्ति केंद्र पीड़िताओं को त्वरित सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
विज्ञापन

तत्पश्चात एडीजी और डीआईजी ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक निजी स्कूल में छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 से संबंधित पैंफ्लेट वितरित किए गए और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076 आदि के बारे में बताया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्राओं एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रुधौली विजय कुमार दुबे, महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed