{"_id":"68fd387ba6d0b2fe630c39f7","slug":"digital-and-pedestrian-phases-of-the-campaign-have-been-outlined-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146453-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अभियान के डिजिटल और पदयात्रा चरणों की रूपरेखा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अभियान के डिजिटल और पदयात्रा चरणों की रूपरेखा तैयार
Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा कार्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “सरदार@ 150 यूनिटी मार्च” की रूपरेखा तैयार की गई। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने अभियान के डिजिटल और पदयात्रा चरण की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 6 अक्तूबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डिजिटल प्लेटफॉर्म “माय भारत पोर्टल” के माध्यम से की थी। डिजिटल चरण के अंतर्गत सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और सरदार@ 150 यंग लीडर्स प्रोग्राम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित 150 युवा नेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि अभियान के आगामी दो चरण 31 अक्टूबर से 25 नवंबर और 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच होंगे। पहले चरण में जिला स्तरीय पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके पूर्व स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 6 अक्तूबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डिजिटल प्लेटफॉर्म “माय भारत पोर्टल” के माध्यम से की थी। डिजिटल चरण के अंतर्गत सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और सरदार
विज्ञापन