{"_id":"69fe366b49c8bcb50f082ff9","slug":"digestion-is-deteriorating-in-the-heat-increase-in-patients-with-vomiting-and-diarrhea-emergency-room-full-basti-news-c-207-1-bst1005-158270-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गर्मी में बिगड़ रहा हाजमा... उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज, इमरजेंसी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गर्मी में बिगड़ रहा हाजमा... उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज, इमरजेंसी फुल
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज संवाद
बस्ती। तेज धूप और गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। उल्टी-दस्त, सिर में दर्द, घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे लोगों से इमरजेंसी में बेड फुल हो गए हैं। इससे मरीजों को 24 घंटे के बजाय मेडिकल वार्ड में शिफ्ट करने की टाइमिंग बदली गई है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. पीएस पटेल के अनुसार, अधिक गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की दिक्कत बढ़ गई है। इमरजेंसी में रोजाना ऐसे 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर में सिर में दर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आने और शरीर में पानी की कमी की दिक्कत मिल रही है। कई मरीजों का रक्तचाप भी ठीक नहीं मिला। ओपीडी में मेडिसिन विभाग के डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि धूप और गर्मी में कार्य करने वाले लोगो की हालत ज्यादा खराब हो रही है।
शुक्रवार को ओपीडी में 975 मरीज आए, इनमें से 50 फीसदी को उल्टी-दस्त, बुखार, सिर में दर्द, बेचैनी, पानी की कमी की दिक्कत मिली। दूषित भोजन और शादी-समारोह में ओवर इटिंग से पेट में दर्द, अपच और फूड पॉइजनिंग भी हो रही है। एमडी डॉ. पीएल गुप्ता के अनुसार, बारिश के बाद इधर तेज धूप से मौसम बदला है। इससे पेट संबंधित संक्रमण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। दर्द के साथ गैस की समस्या भी है।