फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIG held a meeting with the in-charges of the Women's Security Center.

Basti News: महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ डीआईजी ने की बैठक

Wed, 24 Sep 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
DIG held a meeting with the in-charges of the Women's Security Center.
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने मंगलवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के पिंक बूथ प्रभारी, काउंसलर, महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी और महिला थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने महिला अपराधों से संबंधित एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करने और बीट पुलिस अधिकारी एवं शक्ति दीदी की मदद से गांव, कस्बे, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। शारदीय नवरात्र को ध्यान में रखते हुए मंदिरों और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त महिला पुलिस बल तैनात करने, एंटी-रोमियो टीम से सघन चेकिंग कराने और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed