फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Difficulties increased due to cancellation of trains, passengers are cancelling tickets

Basti News: ट्रेनेंे निरस्त होने से बढ़ीं मुश्किलें, यात्री रद्द करा रहे टिकट

Sun, 13 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Difficulties increased due to cancellation of trains, passengers are cancelling tickets
बस्ती। गोरखपुर रेलवे स्टेशन समेत कई अन्य स्टेशनों के बीच रिमाॅडलिंग का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कई ट्रेन को रास्ता बदलकर चलाया जा रहा है। कई ट्रेनें विलंब से भी चल रही हैं। इससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर सुबह से यात्री सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत अन्य निरस्त ट्रेनों का टिकट वापस करते नजर आए। मनीष वर्मा ने परिवार के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सत्याग्रह एक्सप्रेस का टिकट कराया था। ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी मिलने पर वह टिकट निरस्त कराने रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके मुताबिक अब दिक्कत बढ़ गई तत्काल किसी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अब बस ही सहारा है। ट्रेनों के डायवर्ट होने की जानकारी न होने से बहुत से काफी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंच गए तो उन्हें जानकारी से निराशा हुई। ट्रेनों के देर से पहुंचने पर भी यात्रियों की सांसत हुई। जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरभंगा क्लोन स्पेशल, बरौनी क्लोन, शहीद एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन मार्ग परिवर्तन के कारण बस्ती रेलवे स्टेशन पर न पहुंचने के कारण भी यात्री हलाकान हुए। कई ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण स्टेशन पर यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा करते दिखे। सहरसा गरीब रथ 21 घंटा विलंब रही, सहरसा आनंद विहार 17 घंटा विलंब से पहुंची, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से पहुंची। स्टेशन पर लेने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed