फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diesel and petrol shortages at pumps; vehicle tanks dry up in search of fuel

Basti News: पंपों पर डीजल-पेट्रोल का आकाल तलाश में सूख रहीं गाड़ियों की टंकियां

Tue, 26 May 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol shortages at pumps; vehicle tanks dry up in search of fuel
गांधीनगर मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते लोग। संवाद - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
बस्ती। डीजल-पेट्रोल की किल्लत थमने का नहीं ले रही है। सोमवार को भी जिले के 50 प्रतिशत पेट्रोल पंप बंद नजर आए। जिन पंपों पर डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता कम है वहां वितरण ठप कर दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप सूखे न हो इस वजह से घंटे-दो घंटे तक ही तेल की बिक्री की जा रही है। पंप संचालकों का कहना हैं कि एक हफ्ते से आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पहले से एक दिन के अंतराल पर डीजल-पेट्रोल का टैंकर पहुंच रहा था अब दो से तीन दिन लग रहे हैं। इस वजह से बिक्री घटकर आधे से भी कम हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को गांधीनगर क्षेत्र के मालवीय मार्ग, गांधीनगर मार्ग, कचहरी चौराहा स्थित पांच पेट्रोल पंपों में से केवल मालवीय मार्ग के एक पंप पर ही पेट्रोल वितरित होता पाया गया। बाकी सभी पंप बंद मिले। इसी तरह हाईवे एवं अन्य जगहों पर भी कहीं-कहीं एक दो पंप खुले मिल रहे हैं। कुछ पंपों पर दिन में तेल की बिक्री हो रही हैं तो शाम ढलने के बाद बंद हो जा रहे हैं। कुछ बंद पंपों पर केवल शाम-सुबह बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

पंप संचालकों का कहना हैं कि पर्याप्त आपूर्ति न होने की वजह से पंप को ड्राई होने से बचाने के लिए घंटे- दो घंटे तक ही बिक्री की जा रही है। जिले भर में संचालित 183 में से 70 से 80 पंप बंद मिल रहे हैं। 17 पेट्रोल पंप नियमित रूप से ड्राई हो गए हैं। यहां दो महीने से डीजल- पेट्रोल की आवक ठप है। संचालकों का कहना हैं कि कंपनियों की तरफ से शिफ्टवार पंपों को तेल दिया जा रहा है। इसीलिए लगातार कोई पंप बंद नहीं हो रहा है लेकिन, रोजाना बदल- बदलकर 70 से 80 पंप बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश पेट्रोल पंपों को बंद देखकर दो पहिया, चार पहिया वाहन लौट जा रहे हैं। ग्राहक डीजल के लिए वाहन लेकर गांव से लेकर शहर तक दौड़ रहे हैं। शहरी क्षेत्र के पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं है। पॉलिटेक्निक चौराहे और चेनपुर सर्विस रोड के पास शाम में भारी वाहन आकर खड़े हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed